अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने थाना धुमाकोट का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

कोटद्वार : अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर द्वारा थाना धुमाकोट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, कर्मचारी बैरक, थाना परिसर तथा प्रस्तावित आवासीय भवनों हेतु चिन्हित भूमि का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। 

महोदय ने थाना अभिलेखों, सीसीटीएनएस एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टलों के संचालन की जांच कर रिकॉर्डों को अद्यतन रखने एवं कार्यों के समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही मालखाने में लंबित मालों तथा थाना परिसर में खड़े वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।  

साथ ही समस्त पुलिस कार्मिकों को अनुशासन, उत्कृष्ट टर्नआउट, स्वच्छ बैरक एवं आवासीय परिसर, सरकारी संपत्तियों के संरक्षण तथा उच्चाधिकारियों द्वारा निर्गत आदेशों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने उद्योगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश, बायर-सेलर मीट और मार्केटिंग सेल बनाने की पहल

Thu May 28 , 2026
पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें औद्योगिक आस्थानों की समस्याओं, उद्यमियों की आवश्यकताओं तथा औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पिछली बैठक की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!