कोटद्वार : औद्योगिक इकाइयों को श्रम कानूनों और कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

कोटद्वार : जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार द्वारा औद्योगिक आस्थान स्थित औद्योगिक इकाइयों एवं उद्यमियों के लिए श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और श्रम कानूनों पर आधारित जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य उद्योगों और श्रमिकों को श्रम संबंधी प्रावधानों, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था।

कार्यशाला में श्रम विभाग के अधिकारियों ने श्रमिक पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, श्रमिक कल्याण कार्यक्रमों, कार्यस्थल सुरक्षा मानकों तथा श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही श्रमिकों एवं नियोक्ताओं को उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

अधिकारियों ने कहा कि श्रम कानूनों का अनुपालन न केवल श्रमिकों के हितों की रक्षा करता है, बल्कि उद्योगों में बेहतर कार्य वातावरण और उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायक होता है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान करते हुए योजनाओं के व्यावहारिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में औद्योगिक आस्थान की विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों एवं उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस दौरान श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सुरक्षित कार्यस्थल के निर्माण तथा उद्योगों में श्रम कानूनों के अनुपालन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

प्रतिभागियों ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को उद्योगों और श्रमिकों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए जिला उद्योग केंद्र एवं श्रम विभाग के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग, प्रबंधक उपासना सिंह, आर.पी. आर्य, सिडकुल के सचिव विवेक चौहान, सिडकुल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सिताबपुर औद्योगिक आस्थान अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, श्रम विभाग से कुलदीप सिंह एवं रणजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड : पाकिस्तान कनेक्शन में फंसी सोनम का चौंकाने वाला सच

Sun May 31 , 2026
रूडकी : पाकिस्तानी कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार की गई सोनम को लेकर पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान में बैठे कुछ लोगों के इशारे पर सोनम ने बड़े ही गोपनीय ढंग से अलग-अलग बैक खातों में रकम भेजी थी। पुलिस को […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!