मनवीर चौहान की रणनीति पर राष्ट्रीय नेतृत्व की मुहर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सराही मीडिया प्रबंधन की कार्यशैली

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने पार्टी के कोर ग्रुप, पदाधिकारियों और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय को चुनावी सफलता की कुंजी बताते हुए संगठन को और सक्रिय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति और भावी रणनीति को लेकर विस्तार से फीडबैक भी लिया।

बूथ मैनेजमेंट पर दिया विशेष जोर

बैठकों के दौरान नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक फैला मजबूत संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथों पर निरंतर सक्रिय रहने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना भाजपा की प्राथमिकता है।

मीडिया को बताया सरकार और जनता के बीच सेतु

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया विभाग की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचना आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। साथ ही उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों और एजेंडों का तथ्यों के आधार पर प्रभावी जवाब देने की रणनीति पर भी बल दिया।

मनवीर चौहान ने रखी मीडिया विभाग की कार्ययोजना

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश में मीडिया विभाग की गतिविधियों और रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समय-समय पर जिलों में प्रेस वार्ताएं, संवाद कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान चलाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में मीडिया विभाग लगातार इस दिशा में काम कर रहा है कि सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे।

मीडिया प्रबंधन की सराहना

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश मीडिया विभाग के कार्यों और उसकी सक्रियता से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने मीडिया प्रबंधन और संगठनात्मक समन्वय को लेकर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की कार्यशैली की सराहना भी की।

यमुनोत्री सीट पर भी चर्चा

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। क्षेत्र में उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और संगठन में मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें सबसे मजबूत दावेदारों में माना जा रहा है।

2027 की तैयारियों का संकेत

नितिन नवीन का यह दौरा स्पष्ट संकेत देता है कि भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर पार्टी का विशेष फोकस दिखाई दे रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी में राष्ट्रीय यूथ मुए थाई चैंपियनशिप का शुभारंभ, 900 खिलाड़ी मैदान में

Thu Jun 4 , 2026
उत्तराखंड बना खेल आयोजनों का केंद्र : रेखा आर्या 26 राज्यों व 5 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 900 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप-2026 का सोमवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने औपचारिक उद्घाटन किया । 1 […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!