कोटद्वार : शातिर अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कोटद्वार : कोतवाली कोटद्वार में 02 जुलाई 2026 को उमेश चंद बमोला निवासी कोटद्वार द्वारा एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि जून माह की छुट्टियों के दौरान अपने परिवार सहित पैतृक गांव गए हुए थे। इस दौरान उनके घर में अज्ञात चोर द्वारा घर में रखी नगदी एवं आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में तत्काल मु0अ0सं0-145/2026, धारा- 305 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना की शीघ्र अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता मंमगाई के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों में से एक टीम को घटनास्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में गहन पतारसी-सुरागरसी हेतु लगाया गया, जबकि दूसरी टीम को तकनीकी साक्ष्यों के संकलन,सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों के विश्लेषण का दायित्व सौंपा गया।

पुलिस टीमों द्वारा समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से लेकर दुर्गापुरी, देवी मंदिर रोड, नजीबाबाद रोड, नजीबाबाद तथा हरिद्वार मार्ग तक लगे लगभग 120 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्मता से परीक्षण एवं विश्लेषण किया गया। फुटेज के अवलोकन के दौरान संदिग्ध गतिविधियों एवं व्यक्तियों की पहचान कर उनके आवागमन, हुलिये तथा गतिविधियों का क्रमबद्ध विश्लेषण किया गया। साथ ही पुलिस टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर व्यापक पूछताछ, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सूचनाओं का संकलन किया गया। पुलिस टीमों ने दिन-रात अथक परिश्रम करते हुए तकनीकी संसाधनों, सर्विलांस से प्राप्त महत्वपूर्ण इनपुट, सीसीटीवी फुटेजों के विश्लेषण, मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना तथा निरंतर पतारसी-सुरागरसी के आधार पर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिनके आधार पर उक्त प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की गई। जिसके पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.07.2026 को उक्त चोरी की घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों  (मोहित, निवासी-गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, कासिफ उर्फ नन्हे निवासी- बरेली उत्तरप्रेदश, आमिर, निवासी- बरेली उत्तरप्रेदश व आसिफ उर्फ अमन, निवासी- बरेली उत्तरप्रेदश) को गिरफ्तार किया गया। 

अभियुक्तगणों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके द्वारा कोटद्वार में उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था तथा चोरी किए गए आभूषणों को ₹15,000/- में बेच दिया गया था। अभियुक्तों की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की धनराशि में से कुल ₹13,600/- नकद बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि दिनांक 26.06.2026 को इऩ अभियुक्तों द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा थाना क्षेत्र से एक अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की थी व इसी मोटरसाइकिल का उपयोग करते हुए उन्होंने लाखों रुपये की सोने-चांदी की ज्वैलरी व नगदी भी चोरी की थी। चोरी के इन प्रकरण में संलिप्त इनके मुख्य साथी अभियुक्त मो0 आरिफ, निवासी- दिल्ली जो कि अभी फरार चल रहा है पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहें है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा प्रकरण में गठित पुलिस टीम को 5,000/-  रू0 ईनाम के रूप में पुरस्कृत किया गया है।

 

अभियुक्त गण की कार्यप्रणाली

अभियुक्तगण अत्यंत शातिर किस्म के अपराधी है जो संगठित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अभियुक्तगण पूर्व नियोजित योजना के तहत जिस शहर में चोरी की घटना को अंजाम देना होता है वहां सभी सदस्य कार द्वारा पहुंचते हैं फिर वहां मोटरसाइकिल चोरी करते हैं चोरी की मोटरसाइकिलों का प्रयोग करते हुए कॉलोनियों एवं आवासीय क्षेत्रों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते हैं तथा उपयुक्त अवसर मिलने पर बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अपनी पहचान छिपाने एवं पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कभी कभी वहीं छोड़ दिया जाता है, जिससे पुलिस को उनके वास्तविक आवागमन एवं पहचान तक पहुंचने में कठिनाई हो। अभियुक्तगण चोरी किए गए माल को तत्काल अपने कब्जे से हटाने तथा गिरफ्तारी की स्थिति में बरामदगी से बचने के लिए अलग रणनीति अपनाते हैं। घटना के पश्चात चोरी का सामान लेकर वे अपने सहयोगियों के माध्यम से वाहन संख्या DL 3CCC 688 (स्विफ्ट डिजायर) का प्रयोग करते हुए स्थान बदल लेते हैं तथा विभिन्न मार्गों से निकलकर पुलिस की निगरानी एवं चेकिंग से बचने का प्रयास करते हैं।

 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त गण

1. मोहित (उम्र- 20 वर्ष) पुत्र रामनिवास, निवासी- इलाईचीपुर, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश 

2. कासिफ उर्फ नन्हे (उम्र- 26 वर्ष) पुत्र राशिद निवासी- उस्मानपुर दिल्ली, मूल पता- बरेली उत्तरप्रेदश 

3. आसिफ उर्फ अमन उर्फ भूरा उर्फ कैफ (उम्र- 28 वर्ष) पुत्र राशिद, निवासी- गौतमपुरी, उस्मान पुर दिल्ली, मूल पता- बरेली उत्तरप्रेदश 

4. आमिर (उम्र- 29 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अय्यूब, निवासी- बहेडी जिला बरेली उत्तरप्रेदश 

 

वांछित अभियुक्त

मो0 आरिफ पुत्र मो0 नन्हे, निवासी- यमुना विहार, थाना उस्मान पुर, दिल्ली

 

 

बरामद माल विवरण

01-चोरी के 13600/रु0 (तेरह हजार छः सौ रुपये)

02-  चोरी की गई 02 अपाचे मोटर साइकिलें ( UK07HA 6404- प्रेमनगर देहरादून से चोरी व UK07BP 0928- डोईवाला देहरादून से चोरी)

03-घटना में प्रयुक्त 01-कार DL 3CCC 1688 स्विप्ट डिजायर 

 

आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण

आपराधिक इतिहास आशिफ उर्फ अमन भूरे

01-मु0अ0 सं0 16 ए/18 धारा 41/102 सीआरपीसी थाना खजूरीखास 

02-मु0अ0 सं0 116/19 धारा 336,34 भादवि व 25/27 ,54,59 आर्म्स एक्ट थाना गोकुलपुरी 

03-मु0अ0 सं0 157/21 धारा 25,54,59 आर्म्स एक्ट थाना कैलाशनाथ कब्जू मार्ग 

04-मु0अ0 सं0 177/21 धारा  307,306,504,34 भादवि व 25/27 आर्म्स एक्ट थाना न्यू उस्मानपुरी

05-मु0अ0 सं0 262/22 धारा 25,54,59,आर्म्स एक्ट थाना खजूरी खाल 

06-मु0अ0 सं0 30 A/24 धारा 41/102 सीआरपीसी थाना न्यू उस्माननगर 

07-मु0अ0 सं0 7456/24 धारा 379 भादवि थाना  हर्ष बिहार 

08-मु0अ0 सं0 102/24 धारा 379/356/34 भादवि थाना गाजीपुर 

09-मु0अ0 सं0 71/24 धारा 379/356 ,34 भादवि थाना शंकरपुर 

10- मु0अ0 सं0 142/24 धारा 34,356,379 भादवि थाना कल्याणपुरी 

11-मु0अ0 सं0 104/25 धारा 25/27 आर्म्मस एक्ट थाना स्पेशल सेल 

 

आपराधिक इतिहास कासिफ उर्फ नन्हे

01-मु0अ0 सं0 219/17 धारा 195 ए ,506 ,34 भादवि थाना वजीयाबाद 

02-मु0अ0 सं0 37/19 धारा 380,357 ,411 ,34 भादवि थाना उस्मानपुरी 

03-मु0अ0 सं0 28/2020 धारा 394,397,411,34 भादवि व 25/27 आर्म्स एक्ट थाना तिमारपुर 

04-मु0अ0 सं0 159/21 धारा 25,34,59 आर्म्स एक्ट थाना कैलाशनाथ काटजू मार्ग 

05-मु0अ0 सं0 574/22 धारा 392,394,397,34 भादवि थाना सिविल लाइन 

06-मु0अ0 सं0 ई FIR 34496/22 धारा 379,411 भादवि थाना फर्स बाजार 

 

आपराधिक इतिहास  मौ0 आऱिफ

01-मु0अ0 सं0 175/18 धारा 25 A.ACT थाना टोनिक सिटी गाजियाबाद उ0 प्र0 

02-मु0अ0 सं0 171/18 धारा 394/411/420 भादवि थाना टोनिक सिटी गाजियाबाद 

03-मु0अ0 सं0 185/12 धारा 395/397/412/120 बी /34 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट थाना सीमापुरी दिल्ली 

04-मु0अ0 सं0 548/18 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना टोनिक सिटी 

05-मु0अ0 सं0 321/19 धारा 392 /397/398/307/120 बी 34 भादवि व 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना गांधीनगर

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतिवृष्टि प्रभावित नारायणबगड़ पहुंचे डीएम गौरव कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

Thu Jul 9 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। नारायणबगड़ क्षेत्र में हाल ही में हुई अतिवृष्टि के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत, पुनर्स्थापन और सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!