जयहरीखाल जनसेवा शिविर में 85 लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं

जयहरीखाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड जयहरीखाल में जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराते हुए कुल 85 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया तथा आवश्यक सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में उद्यान विभाग ने 14 किसानों को सब्जियों के बीज वितरित किए। कृषि विभाग ने 16 किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराए, जबकि पशुपालन विभाग ने 12 पशुपालकों को पशुओं के लिए आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। ग्राम्य विकास विभाग ने 13 लोगों के वीबीजीआरएएमजी रोजगार संबंधी आवेदन भरवाए। स्वास्थ्य विभाग ने 17 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं। पंचायतीराज विभाग ने 11 लोगों के परिवार रजिस्टर की नकल एवं आधार कार्ड से संबंधित कार्य संपादित किए, जबकि बाल विकास विभाग ने दो पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की।

बीडीओ रवि सैनी ने कहा कि जनसेवा शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों को अधिकाधिक योजनाओं से जोड़ने तथा लोगों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान संगठन की अध्यक्ष प्रगति रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रांत खंतवाल, ग्राम प्रधान बौंठा विनय खुगशाल, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मंजूपाल, चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ बौंठियाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी महबूब खान, सहायक कृषि अधिकारी अमित गौड़, सहायक उद्यान अधिकारी प्रेमदास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपदा परिचालन केंद्र पहुंची डीएम स्वाति एस. भदौरिया,उच्चस्तरीय समीक्षा कर राहत-बचाव और जरूरी सेवाओं को हर समय तैयार रखने के निर्देश

Fri Jul 10 , 2026
पौड़ी : जनपद पौड़ी में लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने गुरुवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए जनपद मुख्यालय स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर जिले के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने सड़क, […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!