20 जुलाई के रेड अलर्ट से पहले देहरादून हाई अलर्ट पर, प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी, संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी की अग्रिम तैनाती

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा देहरादून जनपद के लिए आगामी दिनों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। 20 जुलाई के लिए जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी विभागों, नोडल अधिकारियों और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) को 24 घंटे सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले का आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने को कहा गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट, 20 जुलाई को रेड अलर्ट तथा 21 जुलाई को फिर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जिले के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश, जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है।

प्रशासन ने भूस्खलन और जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में जेसीबी, राहत एवं बचाव उपकरणों तथा आवश्यक मानव संसाधन की अग्रिम तैनाती के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया जा सके। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी घटना की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने आमजन से भी मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से नदी-नालों, गदेरों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की ओर न जाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से सुरक्षित रहा जा सके।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : अमर मेहता के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

Sat Jul 18 , 2026
देहरादून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हुई दुर्घटना में कांग्रेस नेता अमर मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। देहरादून पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सबसे पहले अमर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!