कपकोट में सरयू नदी में बहा सात वर्षीय बालक, तलाश जारी

बागेश्वर : जनपद के कपकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बालक सरयू नदी में बह गया। घटना राकेश शिवालय के समीप की बताई जा रही है, जहां बालक नदी के तेज बहाव में अचानक बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बालक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। नदी के आसपास के क्षेत्रों में गहन खोजबीन की जा रही है।

स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया भी घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। प्रशासन ने बताया कि बालक की खोज के लिए सभी संभावित स्थानों पर अभियान लगातार जारी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CJP के ‘चलो संसद’ मार्च पर बवाल, हिरासत में अभिजीत दीपके जंतर-मंतर से संसद तक भारी सुरक्षा

Mon Jul 20 , 2026
नई दिल्ली:  संसद के मानसून सत्र के पहले दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च को लेकर राजधानी में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। CJP के संस्थापक […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!