कोटद्वार : बलूनी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ

कोटद्वार : बलूनी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप 2026 का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण एवं कोटद्वार नगर निगम के मेयर शैलेंद्र रावत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

मुख्य अतिथियों द्वारा तीर चलाकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया गया। बलूनी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कोटद्वार क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है, जिसमें उत्तर भारत के विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। इस प्रतियोगिता में लगभग 650 बच्चों ने भाग लिया है। यह प्रतियोगिता 20 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के इस कार्यक्रम में बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी, बलूनी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज, कोच, स्टाफ एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाखों का शौचालय बना शोपीस, कालेश्वर में जनता परेशान

Mon Jul 20 , 2026
कर्णप्रयाग (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे से सटे कर्णप्रयाग नगर क्षेत्र से करीब पांच किमी दूर कालेश्वर में पर्यटन विभाग की ओर से लाखों रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है। रखरखाव के अभाव में यह सुविधा शोपीस बनकर रह गई है, जबकि प्रतिदिन बड़ी संख्या […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!