मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

गोपेश्वर (चमोली)। मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म के मामले में पोखरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 29 अगस्त को एक महिला ने थाना पोखरी में तहरीर देकर अपनी मूक-बधिर ननद के साथ क्षेत्र के एक युवक पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसकी तलाश शुरू की। लगातार दबिश के बाद आरोपित को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक दलबीर सिंह, कांस्टेबल ललित कुमार और कांस्टेबल भारत सिंह टोलिया शामिल रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता

Mon Aug 31 , 2026
नेपाल और तिब्बत में बाढ़ व भूस्खलन से भारी तबाही, नेपाल में 794 और तिब्बत में 16 लोगों की मौत; भारत ने 149 नागरिकों को सुरक्षित निकाला नई दिल्ली/काठमांडू। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। रविवार तक नेपाल और तिब्बत […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!