लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा आयोजित किया गया शिक्षक सम्मान समारोह

कोटद्वार । शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी की ओर से क्षेत्र के शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में लायन अनुराधा ने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ एसके खट्टर ने किया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं छात्र हित में किए जा रहे कार्यों के लिए छह शिक्षकों यतेंद्र प्रसाद गौड़, प्रधानाध्यापक जूनियर हाई स्कूल लालढांग जोकि शैलेश मटियानी पुरस्कार से पुरस्कृत है, सविता काला टीसीजी पब्लिक स्कूल, मीना अधिकारी बालिका इंटर कॉलेज लैंसडाउन, उमा नेगी आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार, अरुण नैथानी नवयुग पब्लिक स्कूल तथा आशीष रंजन अग्रवाल डीएवी पब्लिक स्कूल को सम्मानित किया गया।
इस दौरान सम्मानित शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में कुछ लक्ष्य ऐसे होते हैं जिन्हें प्रत्येक व्यक्ति स्वयं प्राप्त नहीं कर सकता, लेकिन शिक्षक वह माध्यम है जिसके मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति संभव हो सकती है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं देते बल्कि उन्हें सही दिशा, संस्कार और लक्ष्य प्राप्त करने का मार्ग भी दिखाते हैं।
कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष अवधेश चमोली, सचिव रोबिन सिंह एवं कोषाध्यक्ष हुकम सिंह नेगी के साथ क्लब के पीआरओ अरविंद बंसल, आशीष अग्रवाल, रोहित बत्ता, अमित जैन, राजेश फूल, डॉ आशीष अग्रवाल, प्रशांत रस्तोगी, हितेश मित्तल, बृजेश सिंगल, इंद्रेश भाटिया, पुनीत कंसल एवं क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी की ओर से समय-समय पर समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता रहा है । शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित यह सम्मान समारोह भी इसी सामाजिक सरोकार की कड़ी रहा ।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड सचिवालय कार्मिकों ने पेश की अनूठी मिसाल, शासकीय जिम्मेदारियों के साथ जनसेवा को बनाया मिशन, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का जाना हाल, फल-जूस व ड्राई फ्रूट्स किए वितरित

Sun Sep 6 , 2026
वृद्धजनों को ताजे फल, जूस एवं ड्राई फ्रूट्स किए वितरित इससे पूर्व बाल आश्रम में बच्चों को भोजन वितरित कर उनके साथ बिताया समय समूह द्वारा हर माह व्यक्तिगत सहभागिता से जरूरतमंद वर्गों के लिए किए जा रहे कल्याणकारी कार्य पशु कल्याण एवं वृक्षारोपण सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!