उत्तराखंड समेत इन 6 राज्यों के राज्यपालों की हुई नियुक्ति

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न राज्यों में राज्यपालों की नियुक्तियों  की घोषणा की है। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घोषित नियुक्तियों के मुताबिक, ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल और डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाए जाने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों के बाद संबंधित राज्यों में राजभवन की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। राज्यपालों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली की कीवी पहली बार दिल्ली की मंडी में, 200 कुंतल की खेप रवाना

Fri Oct 16 , 2026
800 काश्तकारों के लिए खुले बड़े बाजार के द्वार  गोपेश्वर (चमोली)। चमोली की कीवी अब दिल्ली के बड़े बाजार में अपनी जगह बनाने की ओर बढ़ चली है। जिले से पहली बार 200 कुंतल कीवी दिल्ली की आजादपुर मंडी भेजी गई है। इससे स्थानीय काश्तकारों को अपनी उपज के विपणन […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!