उत्तराखंड में लापता हुआ हेलीकॉप्टर, चमोली में क्रैश होने की आशंका!

चमोली। उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर का अचानक संपर्क टूट गया है और उसके लापता होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही शासन-प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए प्रभावित इलाके में राहत एवं बचाव कार्य (सर्च ऑपरेशन) शुरू कर दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त (क्रैश) होने की आशंका व्यक्त की है। हालांकि, हेलीकॉप्टर में कितने यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। प्रशासन पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

Fri Oct 30 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री सीएम सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) एवं पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों निगमों की वर्तमान वित्तीय स्थिति, लंबित देनदारियों, वित्तीय चुनौतियों तथा विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!