उत्तराखण्ड : स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास

नई दिल्ली : बुधवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से उत्तराखण्ड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन और शहरी स्थानीय निकायों में काशीपुर (प्रदेश में) एवं रुद्रपुर (हिमालयन राज्यों में) को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
 
इस दौरान उत्तराखण्ड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन और शहरी स्थानीय निकायों में सुधार से संबंधित चर्चाओं और पहलों पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में काशीपुर के महापौर दीपक बाली, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, शहरी विकास विभाग के निदेशक विनोद गोस्वामी, काशीपुर के नगर आयुक्त रवीन्द्र बिष्ट, रुद्रपुर की नगर आयुक्त शिप्रा जोशी और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के राज्य मिशन प्रबंधक मनोज पांडे मौजूद रहे।
 
कार्यक्रम मुख्य रूप से स्वच्छता पहल को मजबूत करने, स्वच्छता के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करने और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर ही केंद्रित रहा।
 
इस पहल ने समन्वित प्रयासों और सक्रिय सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक टिकाऊ शहरों के निर्माण की दिशा में शहरी स्थानीय निकायों की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किश्तवाड़ के जंगल में गोलियों से छलनी मिले दो लापता SPO के शव, आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज

Sat Nov 14 , 2026
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दो लापता स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों पुलिस अधिकारियों के शव गुरुवार को दच्छन के जंगलों से बरामद किए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। उनके शव […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!