कृष्णा नगर में संस्कृति ब्राइट पब्लिक स्कूल का शुभारंभ, विधायक वीरेंद्र जाति ने किया उद्घाटन

रूडकी : कृष्णा नगर स्थित गली नंबर 25 में संस्कृति ब्राइट पब्लिक स्कूल का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और शिक्षाविदों ने भाग लिया और विद्यालय के बेहतर प्रबंधन व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झबेरड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से बच्चों के सर्वांगीण विकास में यह स्कूल मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यहां का सकारात्मक शैक्षिक वातावरण और समर्पित शिक्षक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को आगे बढ़ने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आएगी।

विद्यालय के निदेशक पवन सैनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय उपलब्ध कराना है, ताकि आसपास के बच्चे बेहतर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्कूलों की दूरी के कारण बच्चों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, ऐसे में यह विद्यालय बच्चों के सपनों को साकार करने का माध्यम बनेगा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्किराज सैनी और वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी ने भी निदेशक पवन सैनी व दीपक सैनी को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सिया द्वारा किया गया। इससे पूर्व अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र जाति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्किराज सैनी, निदेशक पवन सैनी, दीपक सैनी, बंटी सैनी, पारुल सैनी, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी, प्रधानाचार्या मोनिका राणा सहित विद्यालय स्टाफ और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोस्टर, रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

Thu Mar 19 , 2026
नमामि गंगे कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा के तहत महाविद्यालय में हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन पोस्टर, रंगोली एवं स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा लैंसडाउन : नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!