उत्तराखंड के ऊंचाई वाले जिलों में हिमस्खलन का खतरा, प्रशासन अलर्ट

देहरादून। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में संभावित बर्फबारी और हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी पत्र के अनुसार, रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान द्वारा शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार शाम 5 बजे तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसमें राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों को डेंजर लेवल-3 में रखा गया है, जहां हिमस्खलन का खतरा अधिक है। वहीं रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों को डेंजर लेवल-1 में शामिल किया गया है, जहां अपेक्षाकृत कम लेकिन संभावित जोखिम बना हुआ है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अधिक बर्फबारी की स्थिति में एवलांच (हिमस्खलन) का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, पर्यटकों और यात्रियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

स्थानीय प्रशासन को भी आपदा प्रबंधन की तैयारियां दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी हॉलमार्क लगाकर सोने के गहनों में धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लेजर हॉलमार्क मशीन और कंप्यूटर उपकरण बरामद, पुलिस ने 02 को किया गिरफ्तार

Sun Mar 22 , 2026
चमोली : पुलिस ने आभूषणों पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों, बंटी कुमार (निवासी बेगूसराय, बिहार) और पंकज कुमार प्रभु (निवासी पटना, बिहार) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हॉलमार्क […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!