जोशीमठ आंदोलनकारियों को अदालत से बड़ी राहत

जोशीमठ : वर्ष 2023 में जोशीमठ को बचाने और आपदा प्रभावितों के हक-हकूक की आवाज बुलंद करने वाले आंदोलनकारियों के लिए मंगलवार का दिन न्याय की जीत का प्रतीक बना। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि आंदोलन के दौरान सरकार द्वारा प्रभावितों पर दर्ज किए गए मुकदमों में दो साल बाद माननीय अदालत का फैसला आया है, जिसमें सभी साथियों को ससम्मान बरी (दोषमुक्त) कर दिया गया है। समिति ने इसे जन-संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि आपदा पीड़ितों के उत्पीड़न के लिए किए गए झूठे मुकदमे सत्य को दबा नहीं सके। अतुल सती ने सभी संघर्षशील साथियों को बधाई देते हुए स्पष्ट किया कि जोशीमठ के अस्तित्व को बचाने और प्रभावितों को पूर्ण न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Tue Mar 24 , 2026
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर” जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमत्रंी ने किया लोकार्पण एक वर्ष में ही गेमचेंजर बना जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंन्टर, 325 से अधिक बच्चे रेस्क्यू, भिक्षावृति, बालश्रम में संलिप्त 200 से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े     देहरादून। मुख्यमंत्री, […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!