दस दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम

देहरादून : उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर सुरक्षित एवं सुगम रूप से दर्शन कर सकें।

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए चारधाम यात्रा मार्गों सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित किया गया है।

राज्य सरकार ने यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों तथा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रा की पवित्रता एवं व्यवस्थाएं बनी रहें।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चारधाम कपाट खुलने से 28 अप्रैल, 2026 की सांय 7:00 बजे तक मात्र दस दिनों में कुल 04 लाख 08 हजार 401 श्रद्धालु चारधाम में दर्शन हेतु पहुंचे हैं।

श्री बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद छह दिनों में 84,942 श्रद्धालु पहुंचे। श्री केदारनाथ धाम में सात दिनों में 2,07,452 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्री यमुनोत्री धाम में दस दिनों में 57,794 श्रद्धालु पहुंचे। श्री गंगोत्री धाम में दस दिनों में 57,863 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके अतिरिक्त गौमुख में अब तक 440 यात्री पहुंचे हैं।

वर्तमान यात्रा सीजन में अब तक कुल 64,115 वाहन यात्रियों को लेकर चारधाम पहुंचे हैं। राज्य सरकार द्वारा सभी संबंधित विभागों के समन्वय से यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UGC-NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, इस बार दो नए विषय शामिल, जानें अहम जानकारी

Thu Apr 30 , 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से आयोजित होने वाली UGC-NET जून 2026 परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस बार परीक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए दो नए विषय—स्टैटिस्टिक्स […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!