पाकिस्तान को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की कड़ी चेतावनी, भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ा सैन्य संदेश देते हुए चेतावनी दी है कि यदि वह भारत के खिलाफ आतंकवादियों को पनाह देना और अपनी गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का।

यह बयान शनिवार को दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित ‘यूनिफॉर्म अनवेल्ड’ कार्यक्रम के एक सत्र के दौरान दिया गया। सत्र में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की गतिविधियों और सुरक्षा चुनौतियों को लेकर चर्चा की जा रही थी।

कार्यक्रम के दौरान जब सेना प्रमुख से पूछा गया कि यदि भविष्य में “ऑपरेशन सिंदूर” जैसी परिस्थितियां दोबारा उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना की प्रतिक्रिया क्या होगी, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में सख्त रुख अपनाते हुए यह बयान दिया।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि यदि पाकिस्तान आतंकवादियों को समर्थन देना और भारत के खिलाफ गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे अपने भविष्य को लेकर गंभीर निर्णय लेना होगा—क्या वह भूगोल में अपना अस्तित्व बनाए रखना चाहता है या इतिहास में दर्ज हो जाएगा। सेना प्रमुख के इस बयान को भारत की सुरक्षा नीति और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा में गुटबाजी चरम पर, सांसद की बैठक से विधायकों की दूरी पर कांग्रेस का हमला

Sun May 17 , 2026
देहरादून। एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने चमोली में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की बैठक में जिले के दोनों विधायकों और नगर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!