पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

गोपेश्वर (चमोली)। केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि किए जाने के विरोध में रविवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भाजपा सरकार पर आम जनता पर महंगाई का बोझ डालने का आरोप लगाते हुए बस स्टैंड तिराहे पर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की तथा भाजपा का पुतला दहन किया।

कांग्रेस नगराध्यक्ष धीरेन्द्र गरोडिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही केंद्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता की जेब पर सीधा हमला किया है। उनका आरोप था कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि से माल ढुलाई महंगी हो गई है। इससे रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और आम आदमी की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार महंगाई बढ़ी है और आम जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लेने की मांग की।

इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, योगेंद्र बिष्ट,गिरीश आर्य, भगत कनियाल, विक्रम नेगी, विजया कंडारी, जीडी हिंदवाल, शूरसिंह बिष्ट, भरत कुंवर, नरेंद्र बत्र्वाल, राजेन्द्र सिंह रावत, मनमोहन ओली, भक्ति लाल, मदनलाल सेमवासी, प्रताप लाल, यमुना कुंवर, ललिता देवी, मुन्नी कंडेरी, राधा बत्र्वाल, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय नैठा कौथीग मेला

Sun May 17 , 2026
कर्णप्रयाग। आदिबद्री के रामलीला मैदान में तीन दिवसीय नैठा कौथीग पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेले का शुभारंभ हो गया। मेले में क्षेत्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। शनिवार को मेले का उद्घाटन आदिबदरी की प्रधान आरती बहुगुणा और भलसों की प्रधान […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!