पुलिस जवान कैलाश रावत को DM और SP ने किया सम्मानित

चमोली। श्री बदरीनाथ धाम में तैनात पुलिस जवान कैलाश रावत को उनके उत्कृष्ट एवं मानवीय कार्य के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार गुजरात से आई एक महिला श्रद्धालु दर्शन के बाद रात्रि के समय भारी भीड़ के बीच अपने परिजनों से बिछड़ गई थी। महिला के लापता होने की सूचना मिलने पर  पुलिस जवान कैलाश रावत ने तत्परता, सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बदरीनाथ क्षेत्र में महिला की खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद उन्होंने महिला श्रद्धालु को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलाया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कैलाश रावत के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है, जो अन्य पुलिस कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी भर्ती, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश

Fri May 22 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और मानसून तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी मौके […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!