नितिन नवीन का उत्तराखण्ड दौरा, विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा का शंखनाद

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल से उत्तराखण्ड के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे हल्द्वानी और रुद्रपुर में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक व सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

​भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 9 सितंबर को सुबह 11 बजे से प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेशभर से कुल 597 प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

​कार्यसमिति की इस बैठक में राज्य के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य, ‘विकसित उत्तराखण्ड‘ के रोडमैप तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की पुख्ता रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

Wed Sep 9 , 2026
  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग एवं गुणवत्तापूर्ण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!