चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां शुरू, महाशिवरात्रि पर होगी श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा

रुद्रप्रयाग : चारधाम यात्रा 2026 (Chardham Yatra 2026) को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। मंदिरों के कपाट खुलने की तिथि एक एक कर सामने आ रही है। बद्रीनाथ धाम के बाद अब श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने को लेकर जल्द ही तिथि की घोषणा की जाएगी। महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) पर तिथि घोषित कर दी जाएगी। इसकी जानकारी रुद्रप्रयाग डीएम प्रतीक जैन की ओर से दी गई है।

बता दें कि बसंत पंचमी के पावन पर्व के अवसर पर श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की जा चुकी है। जिसके अनुसार 23 अप्रैल को भगवान बद्री विशाल के मंदिर के कपाट खुलेंगे। पुरोहितों ने 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6.15 बजे का मुहूर्त निकाला है। विधि विधान से सारे अनुष्ठान के साथ ही बद्रीनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे, वहीं 7 अप्रैल को गाडू घड़ा कलश यात्रा निकाली जाएगी।
इसके अलावा यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि भी अक्षय तृतीया पर निश्चित की जाएगी। पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान श्री रुद्रनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि पहले ही तय हो चुकी है। 18 मई को मध्याह्न 12 बजकर 58 मिनट पर ग्रीष्मकाल लिए धाम के कपाट खोले जाएंगे।

The post चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां शुरू, महाशिवरात्रि पर होगी श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

 पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की भेंट 

Thu Feb 12 , 2026
देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में पूर्व सैनिकों ने मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को सैनिक कल्याण मंत्री के समक्ष रखा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों को उनकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!