ज्योतिर्मठ में राजीव और पीएम आवास का जल्द हो सकता है भुगतान

ज्योतिर्मठ । 2023 के भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र के राजीव आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों का भुगतान जल्द हो सकता है। पीडब्ल्यूडी द्वारा सभी प्रभावित मकानों का आंकलन और सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि गांधीनगर, मारवाड़ी, सिंहधार, अपर बाजार, मनोहरबाग, सुनील, रविग्राम और परसारी वार्डों में पीएम आवास व राजीव आवास के तहत बने कई मकान भू-धंसाव में क्षतिग्रस्त हो गए थे। विगत वर्षों से प्रभावित परिवार मुआवजे की मांग कर रहे थे, जिस पर शासन अब जल्द बड़ा फैसला ले सकता है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी : 132 सड़कें बंद, नदियां चेतावनी रेखा के करीब, आज भी येलो अलर्ट

Sat Aug 8 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। प्रदेश के कई हिस्सों में भूस्खलन और मलबा आने से 132 सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है। वहीं कई प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से वे चेतावनी रेखा के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!