बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार

श्री बद्रीनाथ / चमोली। बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा और दानपात्र के पैसे में हुई गड़बड़ी के मामले में SIT ने तीसरी गिरफ्तारी की है। 2 जुलाई को इस प्रकरण में प्रोटोकॉल अधिकारी प्रमोद नौटियाल और पूर्व टीओ राजेंद्र सिंह चौहान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच में जुटी SIT टीम ने थाली-भेंट गणना कक्ष के CCTV फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। फुटेज के आधार पर हिमाचल प्रदेश के मनोज कुमार पुत्र स्वरूप चंद, निवासी वार्ड नं 03, नूरपुर, जिला कांगड़ा की संलिप्तता सामने आई। जिसके बाद शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे चमोली SIT टीम ने मनोज कुमार को JP कंपनी लामबगड़ से गिरफ्तार कर कोतवाली बद्रीनाथ लाया गया। SIT पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश भी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दानपात्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर

Sat Aug 8 , 2026
पौड़ी : आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनपद में व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अभियान […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!