मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए जीआईसी वाण के 13 विद्यार्थी चयनित

गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज वाण के 13 विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। इनमें कक्षा छह के आठ और कक्षा नौ के पांच विद्यार्थी शामिल हैं। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

कक्षा छह से हर्षित, मनोज, देवेंद्र, दिगंबर, हेमलता, सृष्टि, प्रियंका और चांदनी तथा कक्षा नौ से दिनेश, हिमांशु, पंकज, मनीष और मीना का चयन हुआ है।मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा प्रदेशभर में सात जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता और प्रतिभा का आकलन किया गया। परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों में से 10 प्रतिशत विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाता है। देवाल विकासखंड से कुल 59 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनमें कक्षा छह के 29 और कक्षा नौ के 30 विद्यार्थी शामिल हैं।

विद्यालय में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें आगे भी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया।

प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी चयनित छात्रों से प्रेरणा लेकर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों की सफलता पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत, खंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र सेमवाल, विकासखंड प्रमुख तेजपाल रावत, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट और ग्राम प्रधान नंदुली बिष्ट ने विद्यालय परिवार एवं चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर भव्य होगा हनोल जागरा मेला-2026

Sat Sep 5 , 2026
देहरादून। जनपद के प्रसिद्ध श्री महासू देवता मंदिर, हनोल में आयोजित होने वाला जागरा मेला-2026 इस बार भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने मेले को ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल’ की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। आगामी 13 और 14 सितंबर को […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!