4812 बच्चों के खातों में पहुंची 2.87 करोड़ की वात्सल्य सहायता

देहरादून। कोरोना महामारी में अभिभावकों को खोने वाले बच्चों के लिए सरकार ने आर्थिक सहायता जारी की है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत जुलाई और अगस्त की सहायता राशि के रूप में 4812 लाभार्थियों के लिए 2.87 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। धनराशि लाभार्थियों के खातों में पीएफएमएस के माध्यम से भेजी जा रही है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को अपने शासकीय आवास से योजना के तहत सहायता राशि जारी की। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत कोविड महामारी के दौरान अभिभावकों को खोने वाले बेसहारा बच्चों को सरकार हर माह 3000 रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। जून 2026 तक की सहायता राशि पहले ही जारी की जा चुकी है।

विभागीय मंत्री के अनुसार जुलाई 2026 में 4812 लाभार्थियों के लिए 1.44 करोड़ रुपये और अगस्त में 4779 लाभार्थियों के लिए 1.43 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की गई है। दोनों महीनों की कुल राशि 2 करोड़ 87 लाख 73 हजार रुपये है।

योजना के तहत जुलाई में 21 वर्ष की आयु पूरी करने वाले 38 और अगस्त में 33 बच्चे योजना से बाहर हुए। योजना शुरू होने से अब तक 1513 बच्चे 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। वहीं माता-पिता के पुनर्विवाह, लाभार्थी की मृत्यु और अन्य कारणों से 252 बच्चे योजना से बाहर हुए हैं। इस तरह अब तक कुल 1765 बच्चे योजना से बाहर हो चुके हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि कोविड से प्रभावित बच्चों को शिक्षा, पालन-पोषण और बेहतर भविष्य के लिए जरूरी सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर सीपीओ अंजना गुप्ता समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Thu Sep 10 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर गुरुवार को कुंड, गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर पं. पंत को नमन किया। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!