दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सिल्ली-अगस्त्यमुनि-विजयनगर में 5 नमूने भरे, एक्सपायरी जीरा-पापड़ मौके पर नष्ट

रुद्रप्रयाग : जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में दीपावली पर्व और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत चलाए जा रहे जाँच अभियान के तहत आज सिल्ली, अगस्त्यमुनि और विजयनगर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों, परचून-मिष्ठान और डेयरी के खुदरा एवं थोक व्यापारियों का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रुद्रप्रयाग के जांच दल द्वारा निरीक्षण किया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) रुद्रप्रयाग मनोज सेमवाल तथा फूड सुपरवाइजर सतवीर रावत द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान सभी मिष्ठान विक्रेताओं की मिष्ठान ट्रे की जांच की गई। सभी मिष्ठान विक्रेताओं द्वारा निर्माण तिथि व उपभोग तिथि को अपनी मिष्ठान विक्रय ट्रे पर प्रदर्शित करना प्रारम्भ कर दिया है।

अभियान दल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में विक्रय की जा रही मिठाइयों व दुग्ध पदार्थों की भौतिक रूप में जांच की गई तथा संदेह के आधार पर 05 प्रतिष्ठानों से क्रमशः बालूशाही मिठाई, गुलाब जामुन, बेसन का लड्डू, बीकानेरी बर्फी तथा गाय के दूध का नमूना एकत्रित कर परीक्षण हेतु राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

कुछ प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकानुरूप नहीं पाए जाने पर कड़ी चेतावनी दी गई। एक प्रतिष्ठान में जीरे के छोटे पाउच तथा पापड़ कालातीत पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता को कड़ी फटकार लगाई गई तथा कालातीत सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया। त्योहारों के मद्देनजर उक्त अभियान निरन्तर जारी रहेगा।



Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!