बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से लौटी सर्दी, सफेद चादर में लिपटी बदरीपुरी

  • कपाट बंद होने से पहले मौसम ने बदली करवट
  • अंतिम दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं पर ठंड का असर

गोपेश्वर (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में रविवार सुबह से बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी के चलते बदरीपुरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कपाट बंद होने से ठीक एक दिन पहले मौसम के बदले मिजाज ने धाम में सर्दी बढ़ा दी है। इसके बावजूद भगवान बदरीविशाल के अंतिम दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

धाम में लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है, वहीं श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते बदरीनाथ में वाहनों का दबाव भी बना हुआ है। खराब मौसम और बर्फबारी के बीच चमोली पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। पुलिसकर्मी सड़कों पर मुस्तैदी से तैनात रहकर वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

कपाट बंद होने से पहले बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। बर्फबारी के बीच भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु भी मौसम की चुनौती के बीच अपनी आस्था बनाए हुए हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ धाम में घृत कंबल परंपरा के लिए ज्योतिर्मठ ने सौंपा शुद्ध देसी घी

Mon Nov 16 , 2026
बदरीश गाय के घी से भगवान बदरीविशाल के विग्रह पर चढ़ेगा घृत कंबल माणा की कुंवारी कन्याओं ने तैयार किया ऊनी कंबल गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने से पूर्व सदियों पुरानी घृत कंबल परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। सोमवार को ज्योतिर्मठ की ओर से […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!