आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, 17 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

गोपेश्वर (चमोली)। लंबित मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आक्रोश बढ़ गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता संयुक्त संगठन मोर्चा, उत्तराखंड ने 17 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत चमोली जिले में पोषण ट्रैकर, बीएलओ ड्यूटी समेत सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन विभागीय कार्यों का बहिष्कार करेंगी।

सोमवार को संगठन की जिला उपाध्यक्ष उमा चंदोला ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन के निर्णय की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर को भी संगठन की ओर से मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में संगठन ने 17 नवंबर से आगामी आदेश तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है।

दशोली विकासखंड की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने भी ब्लॉक अध्यक्ष मंजू सती के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकत्रियों ने कहा कि मांगों पर ठोस और लिखित आदेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान मंजू सती, उमा देवी, सरिता, गुड्डी सती, विजया, कविता, रीना, उजला पुरोहित पंत, रेखा पुरोहित, मंजू रावत, कस्तूरा आदि शामिल रही।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : 81 किलो गांजा तस्करी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Mon Nov 16 , 2026
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई प्रभावी बनाने तथा माननीय न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।   उक्त […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!