गोपेश्वर मंडल रोड पर हादसा : सेना का वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान गंभीर

गोपेश्वर : जनपद के मंडल क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ दिलों बैंड के समीप सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर पुलिस बल और आपदा उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। सेना के वाहन (संख्या 14C098 9014) में सिग्नल कंपनी के दो जवान सवार थे, जो जोशीमठ की ओर जा रहे थे। इस हादसे में चालक जांबाज सिंह (29 वर्ष), निवासी भिवानी (हरियाणा) को सिर पर हल्की चोटें आई हैं, जबकि दूसरे जवान धवन सिंह (23 वर्ष) के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण वे अचेत हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जाया गया, जहाँ जवान धवन सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से समय रहते रेस्क्यू कर जवानों को अस्पताल पहुँचाया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एआई और टेक्नोलॉजी से जुड़े आयोजन राज्य को देंगे नई दिशा : सीएम धामी

Thu Apr 16 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन वर्तमान समय की आवश्यकता […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!