कोटद्वार में ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई, सड़क पर खुद उतरे एसडीएम संदीप कुमार

कोटद्वार। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को कोटद्वार में यातायात नियमों के पालन को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस और ट्रैफिक विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच कर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।

अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी संदीप कुमार स्वयं नगर के प्रमुख मार्गों पर मौजूद रहे और आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

चेकिंग अभियान के दौरान ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं संदिग्ध वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच भी की गई, ताकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।

जागरूकता अभियान भी जारी

एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि केवल चालान करना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना भी अभियान का अहम हिस्सा है। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों, फैक्ट्रियों और अन्य संस्थानों में भी यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार में विकास कार्यों को मिली गति, झंडीचौड़ उत्तरी में पेयजल योजना का शिलान्यास

Fri May 15 , 2026
कोटद्वार : विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नं० 38 झंडीचौड़ उत्तरी में उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा राज्य सेक्टर कार्यक्रम के अंतर्गत “सिगड्डी पेयजल योजना” के तहत नलकूप खनन एवं पम्पिंग कार्य का शिलान्यास संपन्न हुआ। इस महत्वाकांक्षी योजना की स्वीकृत लागत ₹124.00 लाख निर्धारित की गई है। उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!