कोटद्वार : सुखरौ नदी के कटाव प्रभावित क्षेत्र का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया निरीक्षण

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के ध्रुवपुर क्षेत्र में सुखरौ नदी द्वारा किए जा रहे कटाव की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा सिंचाई विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने सुखरौ नदी के बढ़ते कटाव से कृषि भूमि, आवासीय क्षेत्रों एवं अन्य परिसंपत्तियों को हो रहे नुकसान की जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए कटाव रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों की कार्ययोजना शीघ्र तैयार की जाए तथा स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों की सुरक्षा एवं क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ध्रुवपुर क्षेत्र में सुखरौ नदी के कटाव से प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मानसून अवधि को देखते हुए संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखी जाएं। साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी सतर्क रहने एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग, वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर

Sat Jul 4 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के तहत आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में वृहद विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!