भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के चलते अस्थायी रूप से रोकी गई चारधाम यात्रा 

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी वर्षा, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट तथा चारधाम यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए सोमवार को एहतियातन चारधाम यात्रा का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

गढ़वाल आयुक्त ने संबंधित जिलाधिकारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर मौजूद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए तथा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही उन्हें आगे यात्रा करने की अनुमति दी जाए। साथ ही मीडिया और अन्य संचार माध्यमों के जरिए यात्रियों एवं आमजन तक समय पर सही जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वर्तमान मौसम और मार्ग की स्थिति को ध्यान में रखकर एहतियाती कदम के रूप में लिया गया है। मार्ग सुरक्षित होने और परिस्थितियां सामान्य होने पर यात्रा संचालन पुनः शुरू किया जाएगा।

तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें तथा मौसम और मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक संबंधित जिला प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरेला पर अनूठी पहल : डीएम विशाल मिश्रा ने शुरू किया “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” अभियान, जनपदवासियों से की जुड़ने की अपील

Mon Jul 20 , 2026
हरेला अभियान के तहत रुद्रप्रयाग में शुरू हुआ एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं अभियान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने स्वयं पुस्तक दान कर किया अभियान का शुभारंभ, जनपदवासियों से जुड़ने की अपील रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ज्ञान संवर्धन को बढ़ावा देने की दिशा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!