वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट को न्याय दिलाने का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने परिवार सहित भेंट की। वार्ता के दौरान भट्ट ने अपने प्रकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले में तथ्यों के आधार पर उचित कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम मयूर दीक्षित ने किया एसडीएम के कार्य क्षेत्र में बदलाव, भगवानपुर एसडीएम को मिली एएसडीएम रुड़की की अतिरिक्त जिम्मेदारी

Fri May 29 , 2026
हरिद्वार  : शासन के निर्देशों के क्रम में स्थानांतरित हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर चौहान को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा अपर जिलाधिकारी पौड़ी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी के पद से पदोन्नत हुए जितेंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर अपना पद भार ग्रहण कर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!