थपल गांव के अमर सिंह का रौता के जंगल में मिला शव

पोखरी (चमोली)। पोखरी ब्लाॅक के रौता के जंगल में थपल गांव के अमर सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रूद्रप्रयाग जनपद के दुर्गाधार के चैकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने सूचना दी थी कि थपलगांव का अमर सिंह एक माह से लापता चल रहा है। इस बावत परिजनों की ओर से गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस लगातार ढूंढ खोज कर रही थी किंतु सफलता नहीं मिल पा रही थी। यकायक पोखरी तहसील के रौता गांव के जंगल में एक सडा गला शव मिल गया।  इस मामले में उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच और शव को बरामद किया। शव की शिनाख्त अमर सिंह के रूप में हुई है। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया गया है। अमर सिंह के परिजनों से पूछताछ की गई तो बताया गया कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे और यकायक बिना बताए कहीं भी निकल जाते थे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

77 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की आमजन को सलाह – सस्ते प्लॉट के लालच से बचें, खरीद से पहले जांचें एमडीडीए की स्वीकृति

Sun Mar 1 , 2026
  अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की बड़ी चोट, डोईवाला में मारखम ग्रांट से खेरी तक एमडीडीए का एक्शन, 77 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला दिया बुलडोजर देहरादून: राजधानी देहरादून में अनियोजित शहरी विस्तार और अवैध कॉलोनियों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोईवाला क्षेत्र में करीब […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!