स्वास्थ्य महानिदेशक ने यात्रा मार्ग पर लिया स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा

गोपेश्वर (चमोली)। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य महानिदेशक उत्तराखंड डॉ सुमन आर्य, ने बदरीनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चमोली जनपद के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य इकाइयों, प्राथमिक उपचार केंद्रों, स्वास्थ्य जांच केंद्रों और आपातकालीन सेवाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए तैनात चिकित्सा कर्मियों की तैयारियों का भी मूल्यांकन किया गया।

महानिदेशक ने अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडर, जीवन रक्षक उपकरणों और एंबुलेंस सेवाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक चैबंद करने को कहा। विशेष तौर पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए आपातकालीन तैयारियों को और मजबूत करने पर बल दिया।

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी टीमें पूरी तरह सतर्क और तैयार रहें।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुराग धनिक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वैष्णव कृष्णा आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कपाट खुलते ही उमड़ी आस्था की भीड़, डीएम-एसपी उतरे ग्राउंड जीरो पर

Sun Apr 26 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। तीर्थयात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार लगातार धाम में […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!