पौड़ी गढ़वाल में 24 व 25 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव

पौड़ी : युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में 24 एवं 25 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में जनपद के विभिन्न विकासखंडों के युवा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
 
जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि युवा महोत्सव में प्रत्येक विकासखंड से लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और कविता लेखन प्रतियोगिताओं में टीमें प्रतिभाग करेंगी। वहीं फोटोग्राफी और भाषण प्रतियोगिताओं में इच्छुक प्रतिभागी सीधे प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें और प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने युवाओं से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने खेत में की क्रॉप कटिंग, परखी धान की उपज

Thu Oct 22 , 2026
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2026-27 में धान की क्रॉप कटिंग प्रयोगों का किया जा रहा है निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने ग्राम कुतुबपुर में धान की क्रॉप कटिंग प्रयोग का किया निरीक्षण कर धान की कटाई भी की हरिद्वार : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!