पौड़ी की 1163 ग्राम पंचायतों में 15 जुलाई को होंगे उप प्रधान पद के चुनाव

पौड़ी : जनपद की 1163 ग्राम पंचायतों में रिक्त उप प्रधान पदों के लिए 15 जुलाई, 2026 को निर्वाचन कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया एक ही दिन में संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर संपन्न करायी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके उपरांत प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी, जबकि दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। साथ ही दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम 4:00 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी, जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों के मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की भी अपील की।

जनपद की कुल 1166 ग्राम पंचायतों में से 1163 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे। शेष तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद रिक्त होने के कारण पहले प्रधान पद का निर्वाचन कराया जाएगा, जिसके बाद वहां उप प्रधान एवं पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की कार्रवाई की जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीस सूत्री में बढ़ी रफ्तार, चमोली पहुंचा पांचवें पायदान पर

Thu Jul 9 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन में चमोली जनपद राज्य में पांचवां स्थान हासिल हुआ है। इसके चलते जनपद की प्रगति 53 फीसद रही। बीसूका के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में इस आशय की जानकारी दी गई। बताया कि राज्य में जनपद चमोली ने बीस […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!