गौचर में बस की चपेट में आने से महिला यात्री की मौत

गोपेश्वर (चमोली)। गौचर मेला ग्राउंड में चारधाम यात्रा पर आई एक महिला की बस के चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गौचर चैकी प्रभारी मानवेंद्र गुसांई ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक महिला बस की चपेट में आ गई है। इस पर चैकी से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची जांच में सामने आया कि बस संख्या डीडी01 आर 9725 के चालक ने बस के अगले दाहिने टायर से महिला को कुचल दिया। मृतका की पहचान पचोखरा उत्तर प्रदेश निवासी राजकुमारी (67) पत्नी शशिकांत शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला 15 मई को अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर निकली थीं और ऋषिकेश से बस संख्या यूके 11 पीए 4040 में यात्रा कर रही थी। पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल बस में गुजरात के यात्री सवार थे, जिन्हें दूसरी बस से बदरीनाथ धाम को रवाना किया गया। दूसरी बस में सवार यात्रियों को भी सुरक्षित गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक मेहसाणा गुजरात निवासी मितेश कुमार मोदी को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पंचायतनामा एवं अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का किया भव्य शुभारम्भ, गजा क्षेत्र के लिए विकास योजनाओं की दी बड़ी सौगात

Thu May 28 , 2026
  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 के अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने घंटाकर्ण महादेव मंदिर तक रोपवे निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!