देर शाम बेस अस्पताल पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, वायरल संक्रमण एवं अन्य मरीजों का जाना हाल

कोटद्वार : मौसम में बदलाव के साथ क्षेत्र में बढ़ रहे वायरल संक्रमण के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी 12 सितम्बर देर शाम बेस अस्पताल, कोटद्वार पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उपचार के संबंध में जानकारी ली।

नेगी ने विशेष रूप से वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीजों से बातचीत करते हुए पूछा कि उन्हें अस्पताल में उपचार, दवाइयां और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर मिल रही हैं या नहीं। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान नेगी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) एवं संबंधित चिकित्सकों से मुलाकात कर वर्तमान स्वास्थ्य परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मौसम में बदलाव के कारण बढ़ रहे वायरल संक्रमण, पेट संबंधी बीमारियों तथा डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए अस्पताल में आवश्यक तैयारियों और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। 

नेगी ने कहा कि बरसात के बाद बढ़ रही गर्मी और मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के साथ-साथ मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन को डेंगू सहित अन्य मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी रखनी चाहिए। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वायरल संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए खान-पान और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। स्वच्छ, गुनगुना पानी पीएं, बाहर के खान-पान से बचें तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लें। नेगी ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग करने के साथ जहां भी कमी है, उसे दूर करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने आवश्यक हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व ओएसडी से कैश-ज्वैलरी बरामदगी के बीच हरीश रावत का बड़ा बयान, कांग्रेस के दो पदों से हटने की पेशकश

Sun Sep 13 , 2026
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी और ज्वैलरी मिलने की खबरों के बीच रावत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बरामदगी से जुड़े वास्तविक तथ्य आने वाले समय में सामने आएंगे। साथ जीना […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!