गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में पौड़ी पुलिस ने गाजियाबाद से की गिरफ्तारी

यमकेश्वर। गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, विथ्याणी में फर्जी प्रमाण पत्र का मामला सामने आया था। जिसके बाद विद्यालय की ओर से फर्जी प्रमाणपत्र मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

उत्तराखंड पुलिस द्वारा फर्जी एवं कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये असिस्टेंट प्रोफेसर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।

गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, विथ्याणी, यमकेश्वर में नियुक्ति के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल किए जाने के संबंध में थाना यमकेश्वर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी में विरासत का संरक्षण और यातायात सुधार की दोहरी पहल, बहुगुणा प्रतिमा का सौंदर्यीकरण और 150 वाहनों की पार्किंग शुरू

Sat Nov 14 , 2026
डीएम स्वाति एस भदौरिया और नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने किया दोनों कार्यों का शुभारंभ, 4.50 लाख रुपये से संवारा गया प्रतिमा स्थल पौड़ी। पौड़ी शहर की ऐतिहासिक विरासत को संवारने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका ने दो महत्वपूर्ण पहल […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!