इगास के रंग में रंगे IAS बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके

देहरादून। उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व इगास बग्वाल के अवसर पर देहरादून में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूचना महानिदेशक एवं एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी पूरी तरह पहाड़ी रंग में रंगे नजर आए। पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर उन्होंने जमकर नृत्य किया और अपनी सहज सहभागिता से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया।

बंजारावाला स्थित गंगोत्री विहार में आयोजित इगास बग्वाल कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। इस दौरान पहाड़ी गीतों की मधुर धुनों पर बंशीधर तिवारी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने भी उनके साथ कदमताल की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंशीधर तिवारी ने कहा कि रोजगार और बेहतर अवसरों की तलाश में उत्तराखंड के लोग भले ही देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पहुंच गए हों, लेकिन अपनी संस्कृति, सभ्यता और जड़ों से जुड़े रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इगास जैसे लोकपर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी लोकसंस्कृति से जोड़ने और समाज में आपसी मेलजोल को मजबूत करने का काम करते हैं।

दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाने वाला इगास पर्व उत्तराखंड की लोक परंपराओं में विशेष महत्व रखता है। कार्यक्रम में बंशीधर तिवारी की लोकगीतों पर थिरकती तस्वीरें आकर्षण का केंद्र रहीं और उनकी सहभागिता ने अपनी संस्कृति पर गर्व करने तथा उसे जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Sun Nov 15 , 2026
अस्थायी हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से किया संवाद, बोले- जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान काशीपुर पहुंचकर आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। अस्थायी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!