कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश

  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

हरिद्वार : आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचन्द्र शेट की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कांवड़ यात्रा मार्ग एवं कांवड़ पटरी पर की जा रही व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में कांवड़ पटरी एवं यात्रा मार्गों की मरम्मत, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, जल संस्थान एवं जल निगम द्वारा जलापूर्ति, मोबाइल शौचालयों का चिन्हांकन, स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, नियमित स्थलीय एवं संयुक्त निरीक्षण करने तथा कमियों का समय रहते निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक विभाग को नोडल अधिकारी नामित कर समन्वित रूप से कार्य करने के लिए कहा गया।

बैठक में उपस्थित सभी विभागों ने कांवड़ यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन के लिए पूर्ण सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक (देहात), तहसीलदार रुड़की, अपर तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस), एआरटीओ, एआरएम रोडवेज, रेलवे, जल संस्थान, जल निगम, नगर निगम रुड़की, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), यूपीसीएल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न; उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, वित्त, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

Fri Jul 10 , 2026
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज आयोजित राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, शिक्षा, पर्यटन, वित्तीय प्रशासन, युवाओं के रोजगार, वन संरक्षण तथा सुशासन को गति देने वाले अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया। पिथौरागढ़ में सीमान्त प्रौद्योगिकी संस्थान के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!