कोटद्वार : अंजली बिष्ट को मिला उत्तराखण्ड गौरव रत्न सम्मान

कोटद्वार : कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए अंजली बिष्ट को प्रतिष्ठित ‘उत्तराखण्ड गौरव रत्न सम्मान 2024–25’ से सम्मानित किया गया। 1 नवंबर को कोटद्वार स्थित टी.सी.जी. पब्लिक स्कूल में न्यूज़ चैनल Discover Uttarakhand 24 News की ओर से आयोजित भव्य सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण रहीं। उनके करकमलों से अंजली बिष्ट को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनके प्रयासों की सराहना की।

समारोह में राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कला सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की उन प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन देना रहा, जिन्होंने अपने कार्यों और समर्पण से उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की छापेमारी, सात दवाओं के नमूने लिए

Wed Nov 4 , 2026
गोपेश्वर और चमोली क्षेत्र में औचक निरीक्षण नार्कोटिक दवाएं डॉक्टर के पर्चे पर बेचने के निर्देश गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में नकली और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने तथा औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर जांच अभियान चलाया गया। सोमवार को […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!