राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : 7 मई को 1.12 लाख से अधिक को मिलेगी एल्बेंडाजॉल

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 मई 2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सरकारी, अर्धसरकारी, निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1,12,027 बच्चों, किशोरों एवं किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल खिलायी जाएगी। छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को आच्छादित करने हेतु 14 मई को मॉप-अप डे निर्धारित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। विकासखंड स्तर पर दवा वितरण के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि साफ-सफाई के अभाव में बच्चों के शरीर में कृमि संक्रमण हो जाता है, जिससे खून की कमी, कुपोषण तथा शारीरिक व मानसिक विकास प्रभावित होता है। इसके कारण बच्चों में थकान, चिड़चिड़ापन एवं पढ़ाई में रुचि की कमी देखी जाती है।

उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजॉल दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इसे प्रतिवर्ष बच्चों को दिया जाता है, जिससे कृमि नष्ट होते हैं और स्वास्थ्य में सुधार होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें तथा निर्धारित तिथि पर दवा अवश्य दिलवाएं, ताकि बच्चे स्वस्थ एवं कृमि मुक्त रह सकें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुक्त गढ़वाल एवं आईजी गढ़वाल ने की श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Tue May 5 , 2026
रुद्रप्रयाग : आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय तथा आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप द्वारा आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में यात्रा व्यवस्था नोडल अधिकारियों, संबंधित विभागीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार रुद्रप्रयाग में समीक्षा बैठक आयोजित की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!