विधायक के आश्वासन के बाद आपदा प्रभावितों का आंदोलन स्थगित

कर्णप्रयाग (चमोली)। कर्णप्र्रयाग के बहुगुणा नगर के आपदा पीड़ितों का आंदोलन विधायक अनिल नौटियाल के आश्वासन पर फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा।

बताते चलें कि बहुगुणा नगर के आपदा प्रभावित पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर पिछले 7 मई से धरने पर बैठे थे। इस बीच कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे और उनकी मांगों के निस्तारण का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों की मांगों के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आपदा प्रभावित परिवारों के शिष्टमंडल को मुख्यमंत्री से मिलाया जाएगा। इस आश्वासन पर पीड़ितों ने आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है।  कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल, पुष्कर रावत, कमला रतूड़ी, रीना रावत, पदिमा दानू, मनवर रावत, संजय नौटियाल, हरिराम, गौरी मित्तल, आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड : अगले 3 दिन गर्मी का प्रकोप जारी, 40 डिग्री पार तापमान

Thu May 28 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड में इन दिनों भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!