एडीएम वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में एनसीओआरडी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति केंद्रों की मॉनिटरिंग व मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी के दिए सख्त निर्देश

  • अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित हुई एनसीओआरडी समिति की बैठक
  • अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान तेज, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई जाएगी निगरानी
  • विद्यालयों, कॉलेजों एवं ग्राम स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

हरिद्वार : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद हरिद्वार में नशा मुक्त भारत अभियान एवं एनसीओआरडी (NCORD) के अंतर्गत मादक पदार्थों की रोकथाम, उपचार, पुनर्वास तथा जनजागरूकता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एनसीओआरडी (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की मॉनिटरिंग तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कई अभियोग दर्ज करते हुए हेरोइन (स्मैक), चरस, गांजा तथा प्रतिबंधित दवाइयों सहित अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

बैठक में निर्देश दिए गए कि जनपद में संचालित संभावित क्लैंडेस्टाइन लैब (Clandestine Labs) की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही नारकोटिक्स, साइकोट्रॉपिक एवं अन्य प्रतिबंधित दवाओं (NDPS) की अवैध बिक्री रोकने के लिए औषधि निरीक्षक नियमित निरीक्षण एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित करेंगे।

इसके अतिरिक्त सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही जनपद में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे जनपद को नशा मुक्त बनाने के अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक के दौरान एसपी ट्रैफिक निशा यादव, सीओ सदर संजय शर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह, एक्साइज इंस्पेक्टर दर्शन सिंह, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी दीपक कुमार, इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू देहरादून में 11 जुलाई को पांच दिवसीय “लोक संवर्धन पर्व” का करेंगे उद्घाटन

Fri Jul 10 , 2026
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू 11 जुलाई, 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड में छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का उद्घाटन करेंगे। पीएम विकास योजना के अंतर्गत लोक संवर्धन पर्व के आयोजन हेतु उत्तराखंड, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ साझेदारी करने वाला देश का पहला राज्य बना। देश की समृद्ध […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!