ऑपरेशन प्रहार : 3.82 ग्राम स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस एक हिस्ट्रीशीटर तस्कर को 3.82 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। वर्चुअल थाना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग बाजार, गांधीनगर, आईटीआई रोड और सुभाष नगर क्षेत्र में नशे की तस्करी संबंधी लगातार मिल रही सूचना पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबा आश्रम के समीप पुलिस की ओर से शुक्रवार देर रात को चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.82 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्वाड देवलधार निवासी सूरज सिंह नेगी (33 वर्ष) के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली कर्णप्रयाग मेंएनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ देहरादून और चमोली में एनडीपीएस एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के नशा तस्करी नेटवर्क और उसके संपर्कों की भी जांच कर रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गढ़वाली फ़िल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

Sat Jul 18 , 2026
देहरादून : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (फीचर फिल्म श्रेणी) में सर्वश्रेष्ठ गढ़वाली फ़िल्म के रूप में ‘ढोली’ को प्रतिष्ठित रजत कमल पुरस्कार तथा ₹2 लाख की नकद राशि से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!