पौड़ी गढ़वाल : मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बिडोली में बढ़ा मत्स्य पालन, ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का अवसर

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं का लाभ जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं जिला योजना के तहत विकासखंड पाबौ के बिडोली में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए 20 तालाबों का निर्माण किया गया है। इन तालाबों का संचालन प्रेरणा मत्स्य जीवी सहकारिता समिति द्वारा किया जा रहा है।

समिति में नौ सदस्य शामिल हैं, जो तालाबों में मछली पालन के साथ ही उत्पादित मछली के विपणन का कार्य कर रहे हैं। तालाबों में तैयार हो रही स्थानीय मछली अब आसपास के बाजारों तक पहुंच रही है। समिति द्वारा स्थानीय होटलों के साथ ही मांग के अनुसार खिर्सू, चौबट्टा, पाबौ बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में मछली की बिक्री की जा रही है।

वर्तमान में मछली का बाजार मूल्य 250 से 300 रुपये प्रति किलोग्राम है। समिति अब तक करीब 70 किलोग्राम मछली की बिक्री कर चुकी है। वहीं, तालाबों में वर्तमान में करीब पांच क्विंटल मछली उपलब्ध है, जिसे बाजार की मांग के अनुसार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि बिडोली के तालाबों में वर्तमान में फंगास, कार्प और तिलापिया प्रजाति की मछलियों का पालन किया जा रहा है। स्थानीय होटलों के साथ ही आसपास के बाजारों से प्राप्त मांग के अनुसार समिति द्वारा मछली की बिक्री की जा रही है।

उन्होंने बताया कि योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन को स्वरोजगार और आय के साधन के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बिडोली में तालाबों के संचालन की जिम्मेदारी समिति को मिलने से स्थानीय स्तर पर मत्स्य उत्पादन और विपणन को बढ़ावा मिला है। इससे समिति के सदस्यों को आय का अवसर मिलने के साथ ही क्षेत्र में मत्स्य पालन की गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फ्लाईओवर के नीचे खेल का मैदान, हरिद्वार में निखर रही खेल प्रतिभाएं

Wed Sep 9 , 2026
हरिद्वार। शहर में खेल मैदानों की कमी के बीच नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़ी जगह अब खेल प्रतिभाओं को निखारने का जरिया बन रही है। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने भूपतवाला में अनुपयोगी पड़ी जगह का बेहतर इस्तेमाल करते हुए अंडर फ्लाईओवर स्पोर्ट्स जोन विकसित किया है। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!