पौड़ी गढ़वाल : आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने मोहर्रम की तैयारियों एवं फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं को लेकर की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

पौड़ी : आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने आयुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष से गढ़वाल मंडल के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वर्चुअल माध्यम से मोहर्रम पर्व की तैयारियों तथा फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत आयुक्त ने सभी जनपदों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि देहरादून एवं हरिद्वार जनपदों में विभिन्न स्थानों पर मोहर्रम जुलूस प्रस्तावित हैं, जबकि टिहरी गढ़वाल में एक स्थान पर जुलूस निकाला जाएगा।

आयुक्त ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा ताजिया कमेटियों, धर्मगुरुओं और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को होटल, अस्पताल, मॉल, कोचिंग संस्थानों, कार्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा फायर सेफ्टी उपकरणों की नियमित जांच की जाए।

आयुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से संभावित अग्निकांड एवं अन्य आपदा स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए पूर्व तैयारी अत्यंत आवश्यक है। जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिवंगत निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल

Wed Jun 24 , 2026
देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के मझौन स्थित निवास पर पहुंचकर देश के प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री सम्मानित स्वर्गीय जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!